14.6.2020

रविवार का दिन किसे अच्छा नहीं लगता , छुट्टी का दिन देर तक सोने की आजादी, लेकिन एक गृहिणी के लिए ये दिन और भी ज्यादा व्यस्त कर देने वाला होता है।
       फिर भी मैं अपने व्यस्त दिनचर्या में से सुबह का कुछ समय अपने लिए निकाल ही लेती हूं, इस समय में मैं मेडिटेशन करती हूं, कुछ सकारात्मक विचारों वाली किताबें पढ़ती हूं, किसी एक स्किल डेवलपमेंट पर काम करती हूं। चूंकि आज रविवार था पतिदेव घर पर थे तो सोचा थोड़ी सफाई भी कर ली ज्ञजाये
बारिश का मौसम शुरू हो गया है और हमारा बांस का बना झूला बाहर छत पर रखा था जिसके खराब होने के पूरे चांस
थे तो उसको ही पहले अंदर रखने का सोचा,पर यह इतना आसान भी नहीं था ।
खैर हमने जैसे तैसे उसको अंदर किया और रविवार की सफाई के चक्कर में हमारा आधा दिन बर्बाद हो गया, चूंकि लाकडाउन के कारण हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि हमें घर में ही रहना था। और किसी को हमारे घर आना भी नहीं था।सो कोई चिंता नहीं थी।
_____________________________________________Who does not like Sunday, freedom to sleep long on a holiday, but for a housewife, this day is going to be even more busy.

 However, I take time out of my busy routine for myself in the morning, during this time I do meditation, read some positive thoughts books, work on one of the skill development.
Since today was Sunday, husbandwas at home, so I thought about doing some cleaning.The rainy season has started and our bamboo swing was placed outside on the roof, which has a full chance of getting spoiled.
 If you thought of putting it in first, it
Was not so easy.
        .        Well we did it anyway and half of our day was wasted due to Sunday cleaning, because the lockdown did not bother us because we had to stay at home.  And nobody had to come to our house. There was no worry.                     

Comments